विकसित उत्तराखंड विजन 2047 पर उच्च स्तरीय मंथन बैठक देहरादून में सम्पन्न

देहरादून (संवाददाता)। सिविल सेवा संस्थान, राजपुर रोड पर “विकसित उत्तराखंड विजन2047” विषय पर उच्च स्तरीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ प्रमुख सचिव (वन) आर. के. सुधांशु ने किया। उन्होंने बताया कि राज्य का विजन 2047 लगभग तैयार है और आगामी चरण में प्रत्येक जनपद के लिए अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिन्हें दिसम्बर 2026 तक…

देहरादून (संवाददाता)। सिविल सेवा संस्थान, राजपुर रोड पर “विकसित उत्तराखंड विजन2047” विषय पर उच्च स्तरीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ प्रमुख सचिव (वन) आर. के. सुधांशु ने किया। उन्होंने बताया कि राज्य का विजन 2047 लगभग तैयार है और आगामी चरण में प्रत्येक जनपद के लिए अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिन्हें दिसम्बर 2026 तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और राज्य के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग आवश्यक है। उद्यानिकी, पर्यटन तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को राज्य के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर के रूप में चिन्हित कर उनकी प्रगति हेतु रणनीतियों पर चर्चा हुई।
महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए बालिकाओं में प्रारंभिक स्तर से ही STEM शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इससे भविष्य में कार्यबल में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और राज्य की विकास यात्रा में संतुलन आएगा।
बैठक में गुणवत्तापूर्ण डाटा और अनुश्रवण तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इसके लिए एक केंद्रीकृत डाटा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया गया, जिससे सभी स्तरों पर डाटा ईकोसिस्टम सुदृढ़ हो सके।
इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु, प्रमुख सचिव (नियोजन) आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारी, सेतु आयोग तथा सी.पी.पी.जी.जी. के विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विजन 2047 को सफल बनाने के लिए ठोस सुझाव दिए और राज्य के विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports