मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून (सू वि) ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान…

देहरादून (सू वि) ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹ 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय स्थापना सुविधाओं का विकास मद से नगर निगम देहरादून के घंटाघर से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर चौक, सूचना अधिकार भवन से पुलिया न-06, रिंग रोड तपोवन चौक से लाडपुर चर्च तक सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 1.95 करोड, नगर निगम पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट पोल एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 1.99 करोड तथा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 3.93 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की नैनीताल शाखा के अर्न्तगत कृष्णापुर पेयजल योजना हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊं मंडल में 33/11 सब-स्टेशन, उनसे जुड़ी 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर का निर्माण (05 योजनाओं) हेतु ₹ 5.00 करोड की स्वीकृति के सापेक्ष ₹ 2.00 करोड, भारत सरकार द्वारा यूजेवीएनएल लि० की 03 परियोजना हेतु ₹ 35.00 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 23.10 करोड तथा यूपीसीएल के अन्तर्गत गतिमान परियोजना केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित 33/11 के०वि० उपस्थान एवं 33 के०वी० व 11 के०वी० लाईन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 212.10 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्तमुनि में विज्ञान संकाय पीजी भवन के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 19 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार समस्त जिला पंचायतों को द्वितीय त्रैमासिक किश्त के रूप में ₹ 82.21 करोड तथा समस्त शहरी स्थानीय निकायों को द्वितीय त्रैमासिक किश्त के रूप में ₹ 325.03 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports