Monday, March 23, 2026
Put your ads here!
HomeBlogपूर्व मंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

ऋषिकेश । पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने गंगा में स्नान भी किया है । बुद्ध पूर्णिमा पर अपने शुभकामना संदेश में अग्रवाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। अग्रवाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments