Sunday, March 15, 2026
Put your ads here!
HomeBlogमुनिकीरेती पुलिस ने स्पा सेंटरों पर की ताबड़तोड़ छापामारी

मुनिकीरेती पुलिस ने स्पा सेंटरों पर की ताबड़तोड़ छापामारी

ऋषिकेश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा पूर्व में स्पा सेंटरों पर दिए गए कार्यवाही के निर्देशों पर आज मुनिकीरेती पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर तपोवन क्षेत्र में स्थित 23 स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। छापेमारी के दौरान 13 स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गई।जिसमें:- 1- ईवा आयुर्वेद सेंटर, 2-आयुष ब्लिस स्पा सेंटर, 3-वैदिक आयुर्वेदा, 4- holistic स्पा सेंटर, 5- jk spa सेंटर, 6- holi आयुर्वेदिक मसाज center,

7- चक्रा आयुर्वेदा, 8- beauty केयर, 9- namo हॉलिस्टिक सेंटर, 10- GRS स्पा सेंटर, 11- आरोग्यम स्पा, 12- ग्रीन हिल स्पा व 13- jethuri स्पा शामिल हैं। जिनका पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपए के चालान किया और सभी स्पा संचालकों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दिए गए गाईड लाईन का पालन करें।
जिसमें:- 1- सेंटर की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, 2- किसी भी सैंटर में क्रॉस मसाज न कराए जाने, 3-महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होने, 4- प्रशिक्षित थैरेपिस्ट से मसाज करवाने, 5- मसाज सेंटर में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने, 6- मसाज थेरेपिस्ट का हेल्थ सर्टिफिकेट रखने, 7- सभी स्पा सेंटरो का पंजीकरण करवाए जाने, 8- स्पा सेंटर संचालकों को अपने सेंटर में एक रजिस्टर रखने जिसमें आने वाले ग्राहक का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र या आधार कार्ड, आने तथा जाने का समय, थैरेपिस्ट का नाम आदि विवरण अंकित किए जाने, 9-किसी भी स्पा सेंटर में 18 वर्ष से कम आयु के कोई भी व्यक्ति न रखे जाने के संबंध में अवगत कराया गया।

भविष्य में यदि कोई अनियमितताएं पाई गई या कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया है तो स्पा सेंटर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के साथ ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने आम जनता से इस बात की अपील है कि यदि आम जनता के संज्ञान किसी भी स्पा सेंटर के विषय में अनियमितता संबंधी कोई जानकारी आती है तो वह तत्काल प्रभारी निरीक्षक को सरकारी मोबाईल नम्बर 9411112842 पर इसकी सूचना दे सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments