Friday, March 13, 2026
Put your ads here!
HomeBlogमेयर ने चंदेश्वर नगर में हॉट मिक्स द्वारा निर्माण कार्य का किया...

मेयर ने चंदेश्वर नगर में हॉट मिक्स द्वारा निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । मेयर शंभू पासवान ने चंदेश्वर नगर में वार्ड संख्या एक, दो एवं 3 के मुख्य मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ किया है । इस तीनों वार्डों के मुख्य मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। जिसके निर्माण होने से तीनों वार्डो की जनता एवं चंदेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि जहां-जहां पर भी सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है उन सभी सड़कों का निर्माण कार्य करना उनकी प्राथमिकता है आगे भी विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से नगर निगम स्तर से समस्याओं का निदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments