गौ सेवा आयोग संभालेंगी अपर्णा शायद
नेशनल वार्ता ब्यूरो
सुनने में आ रहा है कि मुलायम खानदान की छोटी बहू अपर्णा यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ माता की सेवा में समर्पित करने जा रहे हैं। हो सकता है कि वे कुछ दिनों के अन्दर गौ सेवा आयोग की अध्यक्षा मनोनीत कर दी जाएं और उन्हें राज्यमंत्री के दर्जे से सुशोभित कर दिया जाए। अपर्णा यादव राम भक्त हैं और इस नाते गऊ में उनकी श्रद्धा के चलते उन्हें यह काम सौंप दिया जाए। उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है। इस प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा गंगा युमना के दोआब में आता है। यह प्रदेश गोमती, घाघरा और सरयू का प्रदेश है। इस प्रदेश में गौधन प्रचुर संख्या में है। अभी हाल में सम्पन्न हुए चुनाव के दौरान योगी के विपक्षियों ने आवारा पशुओं के मुद्दे को भुनाने की भरसक कोशिश की। कुछ हद तक वे कामयाब भी रहे। प्रदेश में आवारा बैलों की संख्या भी बढ़ रही है। गौधन का अच्छा प्रबन्धन कर प्रदेश आर्थिक स्थिति को भी बेहतर किया जा सकता है। डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। गौधन के गोबर से तैयार होने वाली खाद की गुणवत्ता को बेहतर करके जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। आवारा बैलों से फसलों को होने वाली हानि और यातायात में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इस नाते, गौधन आयोग का काम बहुत महत्वपर्ण है। इस विभाग में एक मेहनती और जुझारू व्यक्ति की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हो सकता है कि अपर्णा यादव गौ सेवा आयोग की अध्यक्षा बन कर प्रदेश को खुशहाली की ओर ले जाने की दिशा में चमत्कार कर सकें। उनसे प्रदेश को खासी अपेक्षाएं भी हैं। वे भारतीय संस्कृति में श्रद्धा भाव रखती हैं। मुख्यमंत्री योगी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। उनका ध्येय है प्रदेश को गौरव दिलाना और देश को दुनिया में नम्बर वन बनाना। यदि उन्हें गौ आयोग नहीं मिला तो वे महिला आयोग का दायित्व सॅभाल सकती हैं। -वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून।
अपर्णा यादव गौ माता की सेवा में
गौ सेवा आयोग संभालेंगी अपर्णा शायद नेशनल वार्ता ब्यूरो सुनने में आ रहा है कि मुलायम खानदान की छोटी बहू अपर्णा यादव को मुख्यमंत्री योगी..

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
AGRICULTURE BOX Blog Breaking News CULTURE BOX Defence dehradun delhi Economic Box editorial emergency Film Haridwar HISTORY International literature Madhya Pradesh Mumbai Mussorie National RELIGION AND PILGRIMAGE Sports TOURISM AND PILGRAMAGE Uncategorized Uttarakhand Uttar pradesh world धर्म
Tags
About the Author

AF themes
Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed











