केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल पर खतरा

यूपी में करहल विधानसभा सीट बनी हंगामाखेज करीब 26 घंटा पहले भाजपा के करहल सीट पर दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशी एस पी सिंह बघेल पर..

यूपी में करहल विधानसभा सीट बनी हंगामाखेज

करीब 26 घंटा पहले भाजपा के करहल सीट पर दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशी एस पी सिंह बघेल पर हुआ जानलेवा हमला पश्चिम बंगाल की याद दिला गया। इसी तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी वहाँ की सरकार के विरोधियों पर ताबड़तोड़ हमले होते रहे थे। यहाँ तक कि संसार के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के मुखिया जगत प्रकाश नड्डा पर भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान घातक हमला हुआ था। अन्य पदाधिकारियों पर भी एक के एक बाद हमले हुए थे। ये हमले चुनाव प्रचार से पहले शुरू हो गए थे और चुनाव खत्म होने तक जारी रहे थे। करहल सीट पर केन्द्रीय मंत्री एस पी बघेल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। वे जब अपने कारवाँ में करहल विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे तभी बीस से पच्चीस लोगों ने उन पर पत्थरों ,लाठियों और तमंचो से हमला किया। एस पी बघेल सहित उनके एक साथी भी घायल हुए बताए जा रहे हैं। इनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुँचा है। एस पी बघेल ने समाजवादी पार्टी को हमले का दोषी बताया है। उन्होंने प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। उनका कहना है कि वे न डरेंगे और न पीछे हटेंगे। वे पूरी ताकत से लोकतंत्र के तरीके से जवाब देंगे।                                                                                                                                                                               -वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports