Monday, June 5, 2023
spot_img

बिहार के मुंगेर का पुल चकाचक

मुंगेर से खगड़िया की दूरी 100 किमी कम
साभार-नेशनल वार्ता ब्यूरो
उत्तर बिहार के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही माँग को अब पूरा कर दिया गया है। जिसके चलते मुंगेर से खगड़िया की दूरी 100 किमी कम हो गयी है। बिहार का मुंगेर अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए सुप्रसिद्ध रहा है। यह बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। मोदी सरकार और बिहार की सरकार ने मिलकर रिकार्ड समय में इस पुल का निर्माण कर लोगों की आस पूरी की है। लोग अब आवागमन में सुविधा महसूस कर रहे हैं। इस पुल के अभाव में उत्तर बिहार में जाने के लिए 70 किमी दूर मोकामा से राजेन्द्रपुर और 75 किमी दूर भागलपुर से विक्रमशिला पुल का उपयोग करना पड़ता था। 696 करोड़ की लागत से 14.5 किमी लम्बे एनएच 333 बी के अन्तरर्गत गंगा नदी पर बनाए गए इस पुल से पूरे बिहार के विकास को गति मिलेगी। नितिन गडकरी ने हाल ही में इसका लोकार्पण किया है। उत्तर बिहार के मुंगेर में स्थित भारत के 52 शक्ति पीठों में से एक सिद्ध शक्ति पीठ चण्डी स्थान, ऋषि कुण्ड और सीता कुण्ड के दर्शन के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी राहत मिली है। मुंगेर के ऐतिहासिक किले और मुंगेर विश्वविद्यालय में आने जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान है। कुल मिलाकर यह पुल बिहार के लिए वरदान सिद्ध होने जा रहा है। यह श्रीकृष्ण सेतु खासकर उत्तर बिहार के लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles