Thursday, April 25, 2024

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार युद्ध स्तर पर

मैनपुरी से जालौन तक प्रचार ही प्रचार

आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र से जालौन उरई प्रचार ही प्रचार है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी आज एड़ी-चोटी का जोर लगाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। बड़े-बड़े नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए पैरवी कर रहे हैं। जहाँ मैनपुरी क्षेत्र के करहल में प्रचार की गर्माहट चरम पर है वहीं बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भी आज धुआँधार प्रचार चल रहा है। योगी आदित्य नाथ जालौन क्षेत्र में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इसी के साथ करहल सीट पर अखिलेश यादव की घेराबंदी के पुरजोर प्रयास चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एस0पी0 सिंह बघेल पर हमले के बाद करहल सीट का घमासान अपने चरम पर है। भाजपा की कोशिश है कि वह बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 2017 की जीत का इतिहास दोहराए जबकि मैनपुरी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगाकर यादव बेल्ट को अपने पक्ष रखने की कसरत कर रही है। दोनो ओर से हर तरह की जोर आजमाइश चल रही है। भाजपा को अब तक हुए नुकसान की भरपाई भी करनी है। सपा को अपने सरकार बनाने के दावे पर खरा उतरने का प्रयास करना है। गृहमंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। हालाँकि, प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
-वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles