Friday, March 29, 2024

गोरखपुर क्षेत्र की 57 सीटों के लिए मतदान

योगी बोले आज लगेंगे छक्के

-वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून

आज गोरखपुर क्षेत्र की 57 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इस छठे चरण में सीधे-सीधे वे सीटें हैं जो बाबा योगी आदित्यनाथ के प्रभाव में आती हैं। इस क्षेत्र में उनका काम करने का लम्बा इतिहास है। इस क्षेत्र की अधिकतर सीटें भाजपा के पक्ष में जाने के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में वैसे भी भाजपा का असर अधिक है। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी का सांसद होना भी भाजपा के लिए एक अतिरिक्त लाभ है। योगी आदित्यनाथ मतदान के बाद विजय का संकेत (victory sign) लहराते हुए विश्वास के साथ कह रहे हैं-इस चरण में लगेंगे छक्के और अन्तिम 7वें चरण में चलेगी प्रचंड लहर। इस बार यूपी चुनाव में फिर दो लड़के प्रकट हुए जिन्होंने अपनी जीत के लिए क्या कुछ नहीं कहा है। बड़े-बड़े दावे ठोके हैं। पिछली बार भी दो लड़के चुनाव में उतरे थे जिन्होंने लम्बे चौड़े संवादों की झड़ी लगाई थी। इनसे पहले बुआ-बबुआ भी चुनावी मैदान में विजयनाद करते हुए नजर आए थे। लेकिन वे कुछ न कर सके। इस बार सभी भाजपा को सबक सिखाने के आक्रोश के साथ मैदान में उतरे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल मतदाताओं ने योगी को हराने की कसमें खाईं और अधिक से अधिक मतदान किया। छठे और सातवें चरण में मतदाताओं की संख्या जितनी ज्यादा होगी उतना ही प्रचंड बहुमत भाजपा को मिलेगा। यानि जीत का मत संख्या अंतर उतना ही बड़ा होगा। उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे आगामी लोक सभा चुनाव के लिए दिशा तय करने वाले सिद्ध होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles